संविधान यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
लातेहार में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक गुंजर उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 24 मई को प्रस्तावित संविधान रैली की सफलता पर चर्चा की गई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने युवाओं से आगे आने की...

लातेहार प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमिटी की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव के अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने किया। बैठक में आगामी 24 मई को प्रस्तावित संविधान रैली की सफलता पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने युवाओं को आगे आने को कहा। बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, मनिका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दारोगी यादव ,चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशगर खान , बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमीर हयात ,बारियातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रीगन कुमार,लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, अख्तर हुसैन, सरयु सुनील प्रसाद, साजन कुमार सुरेंद्र उरांव,मनोज पासवा समेत कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।