Cultural Celebration Chatta Dugola Event Held at Local High School with MLA Ramchandra Singh विधायक ने किया चैता दुगोला का उद्घाटन चैता दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी माटी की महक आती है: रामचंद्र, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCultural Celebration Chatta Dugola Event Held at Local High School with MLA Ramchandra Singh

विधायक ने किया चैता दुगोला का उद्घाटन चैता दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी माटी की महक आती है: रामचंद्र

स्थानीय हाई स्कूल मैदान में सोमवार को चैता दुगोला का आयोजन किया गया। विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने व्यास सुदर्शन यादव और शिव शंकर यादव को सम्मानित किया। दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 23 April 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
विधायक ने किया चैता दुगोला का उद्घाटन चैता दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी माटी की महक आती है: रामचंद्र

मनिका प्रतिनिधि। स्थानीय हाई स्कूल मैदान में सोमवार की देर रात्रि चैता दुगोला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित विधायक श्री सिंह ने कहा कि चैता दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी माटी की महक आती है। कार्यक्रम में व्यास सुदर्शन यादव मगध बिहार बनाम शिव शंकर यादव धनबाद झारखंड को मुख्य अतिथि के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दोनों व्यासों ने रात भर एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किये। ब्यास सुदर्शन यादव ने गाया बीत गइल सौसे से चैतवा रे सखियां अइले न मोर मनमितवा... वहीं शिव शंकर यादव व्यास ने भंगिया रखड़ी पियवा ए रामा उठा हो गोरा चैत का गायन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि संजय कुमार राय और राजू राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, जिला परिषद बलवंत सिंह, राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती, दिनेश राय,शंकर दुबे,संजय कुमार सिंह, तस्लीम अंसारी, वृंद बिहारी यादव, रंजीत कुमार, ग्राम प्रधान रजत कुमार, अरुण सिंह हरिशंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, बच्चन यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।