Women s Dialogue Program in Araria Empowering Local Women through Community Engagement प्रखंड स्तर पर हो नशा मुक्ति केंद्र, पंचायत स्तर पर विवाह भवन की जरूरत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen s Dialogue Program in Araria Empowering Local Women through Community Engagement

प्रखंड स्तर पर हो नशा मुक्ति केंद्र, पंचायत स्तर पर विवाह भवन की जरूरत

अररिया में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम जिले के नौ प्रखंडों में चल रहा है और दो महीनों तक चलेगा। महिला संवाद रथ महिलाओं को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 23 April 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
प्रखंड स्तर पर हो नशा मुक्ति केंद्र, पंचायत स्तर पर विवाह भवन की जरूरत

अररिया, संवाददाता 18 अप्रैल से राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया महिला संवाद कार्यक्रम का संचालन जिले में भी हो रहा है। जिले के नौ प्रखंडों में कुल 18 संवाद रथ का भ्रमण प्रतिदिन हो रहा है। ये सिलसिला दो माह तक चलेगा। जिला प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। निर्धारित योजना अनुसार मंगलवार को भी नौ प्रखंडों में कुल 36 अलग अलग जगहों पर महिला संवाद का आयोजन हुआ। जिला जीविका द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महिलाओं की शिरकत न केवल बढ़ती जा रही है। उन्हें रथ द्वारा लाभकारी योजनाओं की जानकारी और पात्रता के बारे विस्तार से बताया जा रहा है। बल्कि पंचायत और गांव की बेहतरी के लिए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की आशाओं और अपेक्षाओं को भी संकलित किया जा रहा है। बताया गया कि मंगलवार को आयोजित महिला संवाद के दौरान बहुत सारी महिलाओं ने प्रखंड या पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति केंद्र खोलने की जरूरत पर बल दिया। तो कुछ ने कहा कि पंचायत स्तर पर सार्वजनिक विवाह भवन का निर्माण जरूरी है। ताकि गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों की शादी विवाह में सहूलत महसूस कर सकें। जबकि कुछ महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को जरूरी बताया। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर घरों के बच्चे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।