तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को मारी हक्का, मौके पर हुई मौत
मनिका के पंचफेरी चौक के पास एक सड़क हादसे में रविंद्र भुईयां की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ शादी के लिए सामान खरीदने आया था। तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मारी। घायल रविंद्र को अस्पताल लाया गया,...

मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पंचफेरी चौक के पास हुई दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र भुईयां के रूप में हुई है। वह आबुन, पांकी, पलामू के रहने वाला है। रविंद्र अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ मनिका बाजार शादी के लिए कपड़े और सामान खरीदने आया था। खरीदारी के बाद दोनों सड़क किनारे सवारी गाड़ी पकड़ने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रविंद्र को धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रविंद्र को एंबुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पत्नी प्रतिमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सबकुछ अचानक हुआ और उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।