Wisdom Waves Educational Institution Launched in Lohardaga to Improve Local Education चरहू में विजडम वेव्स शिक्षण संस्थान की शुरूआत, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsWisdom Waves Educational Institution Launched in Lohardaga to Improve Local Education

चरहू में विजडम वेव्स शिक्षण संस्थान की शुरूआत

लोहरदगा किस्को प्रखंड के चरहू में विजडम वेव्स शिक्षण संस्थान की शुरूआत शुक्रवार को किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने की। संदीप कुमार न

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाFri, 18 April 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
चरहू में विजडम वेव्स शिक्षण संस्थान की शुरूआत

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के चरहू में विजडम वेव्स शिक्षण संस्थान की शुरूआत शुक्रवार को किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने की।

संदीप कुमार ने कहा कि इस संस्थान से इस क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। जो बच्चे किसी कारणवश लोहरदगा और रांची के संस्थानों में जा कर नहीं पढ़ पाते, अब उन्हें गांव स्तर पर बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। फिलहाल छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य यहां होगा। अंग्रेजी भाषा, कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी जल्द कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में अरेया पंचायत समिति सदस्य वसीम अंसारी, अरशद अयूब, कृष्णा सिंह, मनोहर राम, सुनीता देवी, विजडम वेव्स के संचालक दीपक कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।