Congress Meeting in Pakur to Prepare for Constitution Save Rally on May 3 संविधान बचाओ रैली में कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा: सुल्तान, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsCongress Meeting in Pakur to Prepare for Constitution Save Rally on May 3

संविधान बचाओ रैली में कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा: सुल्तान

पाकुड़ में कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद ने संविधान बचाओ रैली की तैयारियों पर जोर दिया। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Tue, 29 April 2025 04:04 AM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली में कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा: सुल्तान

पाकुड़। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पाकुड़ जिला प्रभारी सुल्तान अहमद एवं पर्यवेक्षक अशोक दास उपस्थित हुए। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि तीन मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों का समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में जिले से कार्यकर्ता शामिल होकर रैली को सफल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह रैली संविधान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां 03 से 10 मई तक विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी। जबकि 11 से 17 मई तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं 20 मई से 30 मई तक जनता के साथ घरेलू स्तर पर संघवाद स्थापित करने की बात कही। उन्होंने संगठन को जिला से लेकर पंचायत स्तर तक कैसे मजबूत किया जाय उसके बारे में बताया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बेलाल शेख, आमीर हमजा शेख, पियारूल शेख, मिठून मरांडी के अलावे अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।