Cheros Tribe Conference in Satbarwa Honoring King Medini Rai s Legacy and Commitment to Community Progress चेरो जनजाति महासंघ ने वर्तमान को बेहतर बनाने का लिया संकल्प, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsCheros Tribe Conference in Satbarwa Honoring King Medini Rai s Legacy and Commitment to Community Progress

चेरो जनजाति महासंघ ने वर्तमान को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

सतबरवा में राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ ने चेरो जनजाति के गौरवपूर्ण इतिहास पर चर्चा करते हुए एक सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि हरे राम सिंह चेरो ने राजा मेदिनी राय के योगदान को मान्यता देने की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूMon, 14 April 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
चेरो जनजाति महासंघ ने वर्तमान को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

सतबरवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ की सतबरवा प्रखंड इकाई ने रविवार को बोहिता में चेरो जनजाति का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन कर गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुए वर्तमान को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि हरे राम सिंह चेरो ने समाज के सदस्यों का मार्गदर्शन किया। हरे राम सिंह चेरो ने कहा कि राजा मेदिनी राय राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक है, केंद्र तथा राज्य सरकार को चाहिए कि उन्हे मान-सम्मान के लिए उनके कार्यों का बखान कराए ताकि राजा मेदिनी राय के कृतित्व की जानकारी आम जनता को हो सके। उन्होंने कहा कि राजा के शासनकाल के समय घर-घर दूध दही प्रचुर मात्रा होती थी, प्रजा सुखी और संपन्न थी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 से 5 बजे शाम तक चला। अध्यक्षता ईश्वरी सिंह ने जबकि संचालन जपन सिंह ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरों ने कहा कि महाराजा मेदिनी राय के वंशज हैं, अपने काम की बदौलत नाम कमाने को संकल्पित हैं। राजा मेदिनीराय व्यक्ति नहीं विचार थे। झारखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह चेरो ने कहा की पहले लोग केवल पलामू प्रमंडल में चेरो जनजाति समुदाय के लोगों को जानते थे। परंतु अब पूरे क्षेत्र में उनकी चर्चा होती है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हृदय सिंह ने कहा कि चेरो जनजाति अब पहचान के मोहताज नहीं है, समाज में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पलामू जिला संयोजक कमेश सिंह चेरो, पूर्व जिला पार्षद चिंता देवी, जिला परिषद बासो देवी, मुखिया गुड्डी देवी ने डायन प्रथा पर रोकथाम तथा नशापान से दूर रहने और बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, मनोज सिंह, गुड्डू सिंह, लातेहार अध्यक्ष संजय सिंह, गुड्डन सिंह ने भी विचार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।