GLA College Teacher Association Reorganization Meeting Concludes Successfully शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने डॉ आरके झा और सचिव डॉ राजेंद्र, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsGLA College Teacher Association Reorganization Meeting Concludes Successfully

शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने डॉ आरके झा और सचिव डॉ राजेंद्र

मेदिनीनगर में जीएलए कॉलेज एवं स्नातकोत्तर शिक्षक संघ की बैठक में संघ का पुनर्गठन किया गया। डॉ राधाकृष्ण झा अध्यक्ष और डॉ राजेंद्र सिंह सचिव चुने गए। उपाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह, संयुक्त सचिव डॉ वीरेंद्र और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 12 April 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने डॉ आरके झा और सचिव डॉ राजेंद्र

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जीएलए कॉलेज एवं स्नातकोत्तर शिक्षक संघ की शुक्रवार को हुई बैठक में संघ का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन तय प्रक्रिया के तहत किया गया। चुनाव में संघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन किया गया। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष के रूप में डॉ राधाकृष्ण झा और सचिव डॉ राजेंद्र सिंह चुने गए हैं। बैठक में विमर्श के बाद कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। कमेटी में उपाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह, संयुक्त सचिव डॉ वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष डॉ पूरन कुमार साव, कार्यकारणी सदस्य डॉ नीतू कुमारी, जय कुमार होनहागा शामिल किया गया है। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने घोषणा की कि जल्द विश्वविद्यालय स्तरीय शिक्षक संघ के गठन के लिए प्रयास किया जाएगा तथा शिक्षक हित की आवाज को पूरी गंभीरता के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर उठाया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया का संचालन भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ शिवपूजन प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में डॉ जसबीर बग्गा, डॉ दिलीप कुमार, डॉ राघवेंद्र सिंह, डॉ विमल कुमार सिंह, डॉ खुर्शीद आलम, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ विभेष चौबे डॉ मृत्युंजय कुमार दीपक, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ एना हंसदा, डॉ सुरेश पाल, डॉ विकास टोप्पो आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।