पाटन प्रखंड कार्यालय परिसर में मना पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम
पलामू जिले के पाटन प्रखंड में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त शशि रंजन ने संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। उप विकास आयुक्त शबीर अहमद...

मेदिनीनगर/पाटन, हिटी। पलामू जिले के पाटन प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया। पलामू के उपायुक्त शशिरंजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। महिलाओं व बच्चों दोनों को ही पौष्टिक आहार लेना चाहिए। उपायुक्त ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों के मानसिक विकास में सबसे अधिक मोबाइल बाधक है। उप विकास आयुक्त शबीर अहमद ने प्रसव के पहले और प्रसव के बाद के 1000 दिन के मतबल को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती व धात्री महिलाओं का ख्याल रखना जरूरी है ताकि जच्चा व बच्चा दोनों को स्वस्थ रह सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ डॉ अमित कुमार झा ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में भी कई पौष्टिक आहार मौजूद होते हैं। इसका प्रचुर मात्रा में सेवन करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। सहजन का उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया। सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जच्चा व बच्चा दोनों के लिए ही पौष्टिक आहार जरूरी है। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामानंद पांडेय, महिला पर्वेक्षिका सरस्वती देवी, मधु देवी व लीलावती कुमारी, आशीष सिंह, अजीत मिश्रा, अहमद हुसैन अंसारी, उमेश मिश्रा, मनी सिंह, शिवम जायसवाल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।