नेशनल स्कूल गेम में काजल और जीत ने जीता कांस्य पदक
पलामू जिले की काजल और जीत ने 68वे स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गतका प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। काजल ने अंडर-17 बालिका टीम में और जीत ने अंडर-17 बालक सिंगल...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला की काजल और जीत ने 68वा स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गतका प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर पलामू का परचम लहराया है। पलामू जिला से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया था। पांचों खिलाड़ियों ने दिल्ली के इंदौर स्टेडियम में विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों का मुकाबला करते हुए झारखंड के लिए पदक जीता। संत जेवियर स्कूल के 10 वी की छात्रा काजल कुमारी ने अंडर-17 बालिका टीम फेरा सोती खेलते हुए छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य के खिलाड़ियों को हराया। ब्राइट लैंड स्कूल के जीत तिवारी, अंडर-17 बालक सिंगल सोती में खेलते हुए तेलंगाना और मध्य प्रदेश की टीम को हराते हुए कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी पलामू जिला के द कराटे एकेडमी में गतका का अभ्यास करते है।
पलामू जिला गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दोनो गतकाबाज पलामू जिला के कोहिनूर है जो अपने खेल की प्रतिभा से जिले की शान बढ़ा रहे हैं। मौके पर जिला सचिव सुमित बर्मन ने कहा पिछले वर्ष गतका खेल के एस.जी.एफ.आई में पलामू को एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ था, इस बार दो पदक मिले हैं। यह पदक बताते हैं कि जिला में गतका खेल तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीते हुए दोनों खिलाड़ियों को झारखंड सरकार की खेल नीति के अनुसार 50-50 हजार रुपए की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के मध्यम से ही काजल का चयन खेलो इंडिया के लिए किया गया है। झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष केशव कुमार होडिया, सचिव विद्या, कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह, गुरबीर सिंह, बबलू चावला, सनत चटर्जी, प्रदीप मेहता, सह सचिव मन्नत बग्गा, दीपेंद्र सिंह, अमरेश कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, सदस्य पीयूष कुमार, रंजित कुमार, नीलकंठ कुमार आदि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।