Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPolice Warns Accused to Surrender in Naxal Case in Pandwa District
फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
पंडवा थाना के अवर निरीक्षक विक्की कुमार ने नक्सली शशिकांत और मुखदेव यादव को सरेंडर करने की चेतावनी दी है। दोनों के खिलाफ अदालत से इश्तेहार चिपकाया गया है। यह मामला 2023 में मधुरी जंगल में नक्सल...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 21 May 2025 02:17 AM

पंडवा। जिले के पंडवा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक विक्की कुमार ने पड़वा थाना कांड संख्या 35/2023 दिनांक 26.5.23 के प्राथमिकी अभियुक्त शशिकांत, उर्फ कैल सिंह उर्फ आरिफ जी उर्फ सुदेश जी के केदल एवं मुखदेव यादव उर्फ तूफान के सोहे मीटार घर पर अदालत से जारी इश्तेहार चिपका कर सरेंडर करने के लिए चेतावनी दी। दोनों का घर पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में स्थित है। डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपकाया गया है। 2023 में पड़वा थाना क्षेत्र के मधुरी जंगल में नक्सल गतिविधियों के तहत दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया था। अभी चार अभियुक्त फरार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।