Prashant Kishor Inaugurates Check Dam for Farmers in Chhatarpur नौडीहा के दहवाही नाला पर 48 लाख से बनेगा पक्का चेक डैम, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPrashant Kishor Inaugurates Check Dam for Farmers in Chhatarpur

नौडीहा के दहवाही नाला पर 48 लाख से बनेगा पक्का चेक डैम

छतरपुर के नौडीहा प्रखंड में कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत किशोर ने 48 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम का शिलान्यास किया। यह चेक डैम दहवाही नाला पर बनेगा और किसानों के लिए जल संचयन में सहायता करेगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 22 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
नौडीहा के दहवाही नाला पर 48 लाख से बनेगा पक्का चेक डैम

छतरपुर, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सह समाजसेवी प्रशांत किशोर ने मंगलवार को नौडीहा प्रखंड में लघु सिंचाई विभाग की 48 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम का पंचायत प्रतिनिधियों के साथ शिलान्यास किया। पलामू जिले के नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के चराई-2 पंचायत अंतर्गत खराड गांव में लघु सिचाई विभाग से दहवाही नाला पर बनने वाली पक्की चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि 46 लाख की लागत से बनने वाले इस चेकडैम के माध्यम से अगर हम जल संचयन कर ले तो यह किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की यह सोच है कि राज्य तभी विकास करेगा जब यहां के किसान खुशहाल होंगे। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, छतरपुर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन जायसवाल, अशोक सोनी, आलोक यादव, संतोष पाठक, राजकमल तिवारी, लालगढ पंचायत के मुखिया लाल बिहारी यादव, डागरा पंचायत के मुखिया विनोद सिंह, सोनू सिंह, गुंजन कुमार, टॉन वर्मा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।