पलामू सांसद व वित्त मंत्री के खिलाफ धरना
पाटन , प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन थाना के साकन पीढ़ी गांव के जितेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं पलामू सांसद वि
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 9 April 2025 04:18 PM

पाटन , प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन थाना के साकन पीढ़ी गांव के जितेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पलामू सांसद विष्णुदयाल राम के खिलाफ दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया। जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने कुछ समर्थकों के पांच अप्रैल को धरना देकर वित्त मंत्री एवं सांसद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर संपति की जांच ईडी से कराने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।