Tragic Suicide of 22-Year-Old Woman in Palamu Renu Kumari Hangs Herself विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsTragic Suicide of 22-Year-Old Woman in Palamu Renu Kumari Hangs Herself

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पलामू जिले के पाटन थाना के सतहे गांव में 22 वर्षीया रेणु कुमारी ने आत्महत्या कर ली। रेणु की शादी पिछले वर्ष पिंटू कुमार से हुई थी। घटना के समय, पिंटू एक सप्ताह बाद जम्मू से घर लौटे थे। रेणु ने स्नान...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 4 May 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना के सतहे गांव के पिंटू कुमार राम की 22 वर्षीया पत्नी रेणु कुमारी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शनिवार को पूर्वाहन आठ बजे की है। मृतिका की शादी पिछले वर्ष 2024 में लव मैरिज सतहे के पिंटू कुमार से हुआ था। पिंटू कुमार राम, एक सप्ताह पहले ही जम्मू से कमाकर घर लौटा है। फांसी लगाने से पहले रेणु कुमारी, स्नान व पूजा कर अपने कमरे में गई तथा अंदर से बेड़ा बंद कर कमरे में रखी ड्रम पर चढ़कर छत की लकड़ी में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली।

थाना प्रभारी लालजी कुमार ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवारजनों को सौप दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।