Book Fair and Environmental Awareness Rally at Tata DAV Public School पुस्तकें हमारे सच्चे मित्र और पर्यावरण हमारा जीवन : तारकेश्वर, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBook Fair and Environmental Awareness Rally at Tata DAV Public School

पुस्तकें हमारे सच्चे मित्र और पर्यावरण हमारा जीवन : तारकेश्वर

वेस्ट बोकारो के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को अध्ययन और विकास के लिए प्रेरित किया गया। मेले के साथ-साथ पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 22 April 2025 06:30 PM
share Share
Follow Us on
पुस्तकें हमारे सच्चे मित्र और पर्यावरण हमारा जीवन : तारकेश्वर

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। पुस्तकें हमारे सच्चे मित्र हैं और पर्यावरण हमारा जीवन। हमें दोनों की रक्षा करनी चाहिए। उक्त बातें मंगतवार को टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल चैनपुर में विविध शिक्षाप्रद गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित भव्य पुस्तक मेला में प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों को सतत अध्ययन एवं सतत विकास के लिए प्रेरित किया। इस मेले में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकाशकों के ज्ञानवर्धक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुस्तक मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि को बढ़ावा देना और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना था। इसके साथ, पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्रों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर धरती बचाओ, पर्यावरण की रक्षा करो जैसे नारों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश देना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अर्थ डे के उपलक्ष्य में एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। विजेताओं को प्राचार्य ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारियों में नवीन कुमार एवं सोमाली मुखर्जी मौजूद होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।