Grand Inauguration of 9-Day Sri Sri 1008 Shiv Family and Hanumat Pran Pratishtha Yagna in West Bokaro गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Inauguration of 9-Day Sri Sri 1008 Shiv Family and Hanumat Pran Pratishtha Yagna in West Bokaro

गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

वेस्ट बोकारो में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने बोकारो-चुटूवा नदी संगम से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा की। यज्ञ में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 17 April 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को लइयो ढोठाटंड़ में हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ ग्रामीणों ने कलश में पवित्र जल भरने के लिए बोकारो-चुटूवा नदी संगम स्थल के लिए रवाना हुए। वहां से 551 महिलाओं ने अपने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी वहां से नाचते गाते नगर भ्रमण करते हुए महायज्ञ स्थल लौटे। इस बीच जय श्रीराम, जय माता दी, हर हर महादेव आदि गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान यज्ञाचार्य राकेश कुमार पांडेय, आचार्य सोमनाथ शुक्ल, पंडित रणवीर कृष्ण, गोपाल दास, नवल किशोर पांडेय, अभिषेक शास्त्री, बिरेंद्र शास्त्री, शशिकांत पांडेय, अंश शास्त्री, सत्यम पांडेय, यदुनाथ पांडेय, कैलाश पांडेय ने मुख्य यजमान चितरंजन महतो, जगरनाथ महतो, भादे महतो, तिलक महतो, बिरेंद्र महतो, कैलाश महतो, प्यारेलाल महतो, इंदर महतो और भोला महतो सपत्निक के साथ मंत्रोचारण के बीच कलश पूजन और जल भरने का विधवित अनुष्ठान कराया। यज्ञ के पहले दिन जलयात्रा पंचाग पूजन, आचार्य वरण, मंडप प्रवेश आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कलशयात्रा में मुख्य रुप से मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी, जिप सदस्य भोला तुरी, जदयू प्रदेश महासचिव राजू महतो, केंद्रीय सचिव आजसू हेमलाल महतो, मुखिया मदन महतो, मुखिया ललन यादव, मुखिया गिरधारी महतो, जयनाथ महतो, रमेश महतो, बाबुलाल महतो, दासो प्रसाद, जगमोहन महतो, फलेंद्र महतो सहित सैकड़ों की संख्या में गांव की महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।