Statue of Dr B R Ambedkar Unveiled on Ambedkar Jayanti in Gola गोला में डॉ भीम राव आंबेडकर के प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsStatue of Dr B R Ambedkar Unveiled on Ambedkar Jayanti in Gola

गोला में डॉ भीम राव आंबेडकर के प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण

गोला के नायक टोला में अंबेडकर जयंती पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। विधायक ममता देवी ने इसका अनावरण किया और डॉ आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। समारोह में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 15 April 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
गोला में डॉ भीम राव आंबेडकर के प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला नायक टोला में अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीम राव आंबेडकर का पहला प्रतिमा की स्थापना किया गया है। प्रतिमा का अनावरण सोमवार को विधायक ममता देवी ने विधिवत किया। विधायक ने संविधान के रचयिता डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे दलितों, पिछड़ों व वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर भारतीय समाज सुधारक, लेखक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ के साथ दलित नेता थे। बाबा साहब ने दलितों के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए काफी प्रयास किए। उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। आज हम सब एक महान व्यक्ति को याद करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। समारोह के दौरान नायक टोला के सैकड़ों महिला-पुरुष व युवक युवतियों ने पूरे शहर में रैली निकाली और धूमधाम से बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया था। जिसका सैकड़ों लोगों ने लुत्फ उठाया। मौके पर युवक युवतियों ने बाबा साहेब के सम्मान में गीत नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर बिनोद नायक, अजय कुमार नायक, आशा देवी, शोभा देवी, सुधा कुमारी, राजेश नायक, मुनीराम नायक, दिनेश नायक बॉबी नायक, रितेश नायक, बिक्की नायक, अजीत नायक करण नायक, देवनारायण नायक सहित सैकड़ों उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।