Tamanna Verma Wins Bronze Medal at Khelo India Youth Games 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तमन्ना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTamanna Verma Wins Bronze Medal at Khelo India Youth Games 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तमन्ना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भुरकुंडा की बेटी तमन्ना वर्मा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में तमन्ना ने फाइनल में हरियाणा की तमन्ना गुलिया को हराया। उसने यह मेडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 7 May 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तमन्ना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बिहार के भागलपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कोयलांचल भुरकुंडा की बेटी तमन्ना वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर झारखंड का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीरंदाजी प्रतियोगिता में पूरे भारत से 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसमें तीरंदाज तमन्ना का चयन गुजरात में वर्ष 2024 में हुआ था। बुधवार को हुए फाइनल प्रतियोगिता में तमन्ना वर्मा ने हरियाणा की तमन्ना गुलिया को हरा कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भदानीनगर लपंगा निवासी रूबी वर्मा और शेखर वर्मा की पुत्री तमन्ना ने जीता हुआ मेडल अपनी दिवंगत दादी को समर्पित करते हुए कहा कि बहुत कम समय में उसने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी की थी।

इसकी वजह दादी का स्वास्थ्य था, जो बेहद खराब था। इसके बावजूद उन्होंने गेम में शामिल होने के लिए उसे प्रेरित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।