Vaisakhi Festival Celebrated with Enthusiasm at Ramgarh Gurudwara Sahib रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनी वैशाखी, सजा विशेष दीवान, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsVaisakhi Festival Celebrated with Enthusiasm at Ramgarh Gurudwara Sahib

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनी वैशाखी, सजा विशेष दीवान

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में रविवार को वैशाखी त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। खालसा सृजना दिवस के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। दीवान में हजूरी रागी भाई हरमीत सिंह ने भजन गाए और लंगर का वितरण किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 14 April 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनी वैशाखी, सजा विशेष दीवान

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में रविवार को हर्षोल्लास के साथ वैशाखी त्यौहार मनाई गई। इस दौरान खालसा सृजना दिवस के उपलक्ष्य में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकलकर किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां निशान साहब की भी सेवा की गई। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में 11 अप्रैल को अखंड पाठ आरंभ की गई थी। जिसका समापन किया गया। इसके बाद रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा गुरजीत सिंह ने अरदास किया। विशेष कीर्तन दीवान में जमशेदपुर से आए हजूरी रागी भाई हरमीत सिंह ने अपने सुरीली आवाज से संगत को निहाल किया। उन्होंने सो अमृत गुर ते पाया, मिल पियो भाई अमृत नाम निधान है, राजन के राजा महाराजन के राजा, मिल पियो भाई जैसे शब्दों से साध-संगत को निहाल किया।

वही, जमशेदपुर से अकाल ढाडी जत्था भी शामिल हुआ। दीवान समाप्ति के बाद गुरुद्वारा साहिब में साध-संगत के बीच अटूट लंगर बांटा गया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में शाम का दीवान स्त्री सत्संग की ओर से सजाया जाएगा। मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, जगजीत सिंह सोनी, सचिव हरदीप सिंह होरा, मीडिया इंचार्ज कर्मजीत सिंह जग्गी, प्रीतम सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, जोगिंदर सिंह जग्गी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, अरविंदर सिंह उर्फ बनी गांधी, जितेंद्र सिंह पवार, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह सैनी, अरविंदर सिंह सैनी, जगजीत सिंह, जसवंत सिंह, इंदरपाल सिंह, जगजीत सिंह एलआईसी वाले, जगजीत सिंह जग्गी, गुरजीत सिंह, सतपाल सिंह, टोनी कोहली, पुष्पेंद्र पाल सिंह, तेजिंदर सिंह सोनी, गुरप्रीत सिंह चाना, हरमीत सिंह, जसमीत सोनी, चरणजीत कौर जोली, कर्मजीत कौर, सुखमीत कौर सहित भारी संख्या में साध-संगत के लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।