ABVP Collects Sacred Soil from Birsa Munda s Birthplace for National Council Meeting एबीवीपी कार्यकर्ता भगवान बिरसा की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी हर प्रांत में पहुंचाएंगे, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsABVP Collects Sacred Soil from Birsa Munda s Birthplace for National Council Meeting

एबीवीपी कार्यकर्ता भगवान बिरसा की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी हर प्रांत में पहुंचाएंगे

रांची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू की पवित्र मिट्टी एकत्रित की। यह मिट्टी आगामी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में बिरसा मुंडा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 May 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
एबीवीपी कार्यकर्ता भगवान बिरसा की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी हर प्रांत में पहुंचाएंगे

रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू की पवित्र मिट्टी एकत्रित की, जो आगामी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक (29-31 मई, रायपुर) में बिरसा मुंडा की शौर्यगाथा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को भेंट की जाएगी। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख प्रमोद राऊत उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की यह जन्मस्थली संपूर्ण भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है। इस मिट्टी को भारत के प्रत्येक प्रांत में उनके संघर्ष व अंग्रेज के विरुद्ध लोहा लेने की हिम्मत को व्यक्त करने के लिए देशभर में पहुंचाया जाएगा।

प्रमोद राऊत ने कहा कि भगवान बिरसा ने धर्मांतरण के विरुद्ध एक कड़ी लड़ाई लड़ते हुए अपने जनजातीय समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परंपरागत तीर धनुष के माध्यम से जिस प्रकार से अत्याधुनिक हथियार से युक्त अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी है, वह वाकई में हम सबके लिए प्रेरणादायक है। बिरसा मुंडा सिर्फ झारखंड के नही, बल्कि संपूर्ण देश के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज मे जहां-जहां अन्याय होगा, देश का युवा बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर उसका प्रतिकार करेगा। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के परिजनों के साथ एबीवीपी के झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री नीलेश कटारे, खेलो भारत के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष प्रताप, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पुरोहित, प्रदेश मीडिया संयोजक गुड्डू राय, जिला संयोजक प्रकाश टूटी, पवन, रोशन ठाकुर, अशोक टूटी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।