ABVP Protests Against Terror Attack in Pahalgam Jammu and Kashmir एबीवीपी ने आतंकी हमले का किया विरोध, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsABVP Protests Against Terror Attack in Pahalgam Jammu and Kashmir

एबीवीपी ने आतंकी हमले का किया विरोध

रांची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
एबीवीपी ने आतंकी हमले का किया विरोध

रांची, विशेष संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर इकाई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सर्कुलर रोड चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया। महानगर मंत्री तुषार दूबे ने कहा कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर सह मंत्री रौशनी मुंडा ने कहा कि यह अगस्त 2019 के बाद से जम्मू कश्मीर के अंदर ये सबसे बडी और भयावह घटना है। संगठन देशविरोधी ताकतों का विरोध करता रहेगा। प्रदर्शन में गुड्डू राय, शारदा कुमारी, सत्यम, शिवम लोहरा व बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।