Aishwarya Singh of DPS Ranchi Secures Top Rank in Science Olympiad ऐश्वर्या सिंह साइंस ओलंपियाड में झारखंड टॉपर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAishwarya Singh of DPS Ranchi Secures Top Rank in Science Olympiad

ऐश्वर्या सिंह साइंस ओलंपियाड में झारखंड टॉपर

डीपीएस रांची की कक्षा 7 की छात्रा ऐश्वर्या सिंह ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के ओलंपियाड में झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 60 अंकों में 99.81 पर्सेंटाइल हासिल किया और क्षेत्रीय स्वर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 6 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
ऐश्वर्या सिंह साइंस ओलंपियाड में झारखंड टॉपर

रांची, वरीय संवाददाता। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के ओलंपियाड में डीपीएस रांची की कक्षा 7वीं की छात्रा ऐश्वर्या सिंह को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ऐश्वर्या ने कुल 60 अंकों में 99.81 पर्सेंटाइल हासिल कर झारखंड जोन में प्रथम, पूर्वी भारतीय क्षेत्र में 11वां तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर 16वां स्थान प्राप्त किया। ऐश्वर्या को अवॉर्ड के रूप में क्षेत्रीय स्वर्ण पदक, क्षेत्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र, विशिष्टता का स्वर्ण पदक, विशिष्टता प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार राशि के रूप में 5,000 राशि मिली। ऐश्वर्या के पिता आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।