Annual Meeting of Van Bandhu Parishad in Ranchi New Initiatives Announced रांची में जल्द देश का दूसरा एकल गुरुकुल आरंभ होगा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAnnual Meeting of Van Bandhu Parishad in Ranchi New Initiatives Announced

रांची में जल्द देश का दूसरा एकल गुरुकुल आरंभ होगा

रांची में वन बंधु परिषद की वार्षिक आम बैठक आरोग्य भवन कार्यालय में हुई। अध्यक्ष रमेश धरनीधरका ने मानवता सेवा के कार्यक्रमों की जानकारी दी। युवा इकाई ने एकल लाइब्रेरी ज्ञानोदय का लोकार्पण किया और एकल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 15 April 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
रांची में जल्द देश का दूसरा एकल गुरुकुल आरंभ होगा

रांची, वरीय संवाददाता। वन बंधु परिषद रांची की वार्षिक आम बैठक मंगलवार को बरियातू रोड के आरोग्य भवन कार्यालय में हुई। संगठन के अध्यक्ष रमेश धरनीधरका ने आगतों का स्वागत करते हुए मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम व अभियान की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राजेश आड़ुकिया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मौके पर युवा इकाई की ओर से एकल लाइब्रेरी ज्ञानोदय का लोकार्पण हुआ। रांची में एकल गुरुकुल आरंभ करने की भी घोषणा की गई। बताया गया कि यह एकल द्वारा संचालित देश का दूसरा गुरुकुल होगा। बैठक में नए सत्र के लिए कमेटी का गठन भी किया गया। अंचल किंगर को अध्यक्ष, अजय दीप वाधवा को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। महिला समिति की अनुपमा राजगढ़िया व अनीता तुलस्यान ने अध्यक्ष और सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। युवा इकाई की जिम्मेवारी विशेष केडिया को सौंपी गई। इ

बैठक में जयदीप मोदी, सुमित खेमका, सुमित पोद्दार, राज राजगढ़िया, राधा ड्रोलिया, करण बूटाला, सुमन मिनोचा एवं अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।