Bhagwa Party Honors Dr B R Ambedkar at Seminar in Thakurganj ठाकुरगांव में आंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBhagwa Party Honors Dr B R Ambedkar at Seminar in Thakurganj

ठाकुरगांव में आंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन

ठाकुरगांव में भाजपा के द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार कटारिया ने कांग्रेस पर बाबा साहब के योगदान की उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा के कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 24 April 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
ठाकुरगांव में आंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। भाजपा रांची जिला ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी गुरुवार को पिठोरिया स्थित राजा मदरा मुंडा सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कटारिया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान की उपेक्षा की। भाजपा ने बाबा साहब को उचित सम्मान दिया। कांग्रेस शासन के समय विभाजन के बाद दलित शरणार्थियों की अनदेखी की गई। कांग्रेस ने बाबा साहब के मरणोपरांत अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में दो गज जमीन तक नहीं दी। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक समरीलाल, पूर्व विधायक डॉ जीतूचरण राम, पूर्व विधायक कुजूर ने भी संबोधित किया। साथ ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। संगोष्ठी का संचालन सुधाकर चौबे और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो ने किया। मौके महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, कार्यक्रम संयोजक अशोक राम, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, प्रीतम साहू, संजीत सिंह, चूड़ामणि महतो और नेहा सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।