BJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Nagri Ranchi अहिल्याबाई होलकर असहायों की सच्ची संरक्षक थीं : अन्नपूर्णा देवी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Nagri Ranchi

अहिल्याबाई होलकर असहायों की सच्ची संरक्षक थीं : अन्नपूर्णा देवी

रांची जिला ग्रामीण भाजपा ने नगड़ी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रानी की समाज सेवा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 21 May 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होलकर असहायों की सच्ची संरक्षक थीं : अन्नपूर्णा देवी

पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। रांची जिला ग्रामीण भाजपा द्वारा नगड़ी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, वहीं विधायक नवीन जायसवाल सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर गरीबों और असहायों की सच्ची संरक्षक थीं। उन्होंने शासन को सेवा का माध्यम बनाया और नारी सशक्तिकरण, किसानों के अधिकार, शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, मंदिरों के जीर्णोद्धार, वृक्षारोपण जैसे अनेक कार्य किए।

उन्होंने कहा कि आज भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है जो अहिल्याबाई होलकर के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रहा है। उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, पीएम आवास जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं। कार्यक्रम को विकास प्रीतम, गणेश मिश्रा, नवीन जायसवाल ने भी संबोधित किया। संचालन नेहा सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मुन्नी मुंडा ने किया। मौके पर आरती कुजूर, मनोज महतो वाजपेयी, पवन साहू, शशिभूषण भगत, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।