संविधान संशोधन की झामुमो में कोई संभावना नहीं : प्रतुल शाहदेव
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी के संविधान में संशोधन के प्रयासों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पर केंद्रित इस पार्टी में लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं किया...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 14-15 अप्रैल को होने वाले 13वें अधिवेशन के अवसर पर पार्टी के संविधान में संशोधन के प्रयास पर व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा है कि परिवार पर केंद्रित पार्टी में लोकतांत्रिक और प्रजातांत्रिक मूल्यों के आधार पर संशोधन की बात गले नहीं उतरती। उन्होंने आशंका जताई है कि इस तरह के संविधान संशोधन की झामुमो में कोई संभावना नहीं, जबकि ऐसे बदलाव पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के लिए अत्यंत जरूरी है। प्रतुल ने कहा कि भाजपा में अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, ये कोई नहीं बता सकता। लेकिन, झारखंड मुक्ति मोर्चा का अगला अध्यक्ष और अगला कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन परिवार से ही होगा। प्रजातांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली पार्टियों और परिवारवादी पार्टियों में यही फर्क होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।