Celebration of Sarhul Festival in Ormanjhi Traditional Dance Rituals and Community Spirit ओरमांझी में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास से मना, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCelebration of Sarhul Festival in Ormanjhi Traditional Dance Rituals and Community Spirit

ओरमांझी में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास से मना

ओरमांझी में सरहुल पर्व को धूमधाम से मनाया गया। पाहन राजा ने मुर्गा बलि और हड़िया चढ़ाकर पूजा की। पूजा के घड़े में पानी देखकर उन्होंने अच्छी बारिश और खेती का आभार व्यक्त किया। सरहुल मिलन समारोह में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 1 April 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
ओरमांझी में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास से मना

ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी गांव और सरनास्थल पर पाहन राजा द्वारा मुर्गा की बलि और हड़िया चढ़ाकर पूजा की। सरना स्थल पर रखे पूजा के घड़ा में पानी देखकर पाहन राजा ने बताया कि इस वर्ष बारिश अच्छी होगी और खेती ठीक होगी। सरहुल पूजा समिति आनंदी द्वारा सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के कई गांव के लोग पहुंचे और मांदर की थाप पर महिलाओं ने झारखंड का परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, शशि मिश्रा, पार्वती देवी, मानकी राजेंद्र शाही, जयगोविंद साहू, जैलेन्द्र कुमार, संजय कुमार, अघनू मुंडा, शिव कुमार साहू और अंजीत कुमार आदि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।