Severe Storms and Rain Damage Crops in Chatra District तेज आंधी-पानी ने किसानों की बढ़ाई चिंता, फसलों को नुकसान होने की संभावना, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsSevere Storms and Rain Damage Crops in Chatra District

तेज आंधी-पानी ने किसानों की बढ़ाई चिंता, फसलों को नुकसान होने की संभावना

तेज आंधी-पानी ने किसानों की बढ़ाई चिंता, फसलों को नुकसान होने की संभावनातेज आंधी-पानी ने किसानों की बढ़ाई चिंता, फसलों को नुकसान होने की संभावनातेज आंधी

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराThu, 10 April 2025 10:05 PM
share Share
Follow Us on
तेज आंधी-पानी ने किसानों की बढ़ाई चिंता, फसलों को नुकसान होने की संभावना

चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिले में पिछले दो दिनों से आंधी-पानी के साथ हो रहे बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी-पानी के साथ बिजली भी कड़क रही है। गुरुवार को तीन बजे काफी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस आंधी-पानी के कारण सबसे अधिक नुकसान आम और महुआ के फसलों को हुआ। आम के अधिकांश टिकोरा और महुआ के कोची झड़कर नीचे गिर गये। पेंड़ को भी काफी नुकसान हुआ। इस आंधी में पेंड़ के कई टहनियां टूटकर गिर गये। इस संदर्भ में कृषि वैज्ञानिक रंजय सिंह ने बताया कि इस पानी से फायदा कम नुकसान अधिक है। हालांकि मौसम के करवट लेने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। इस बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है और हवा में नमी भी आ गयी है। वर्तमान समय में गेंहुं की आधी फसल कटी है और आधी फसल खेत में ही है। इसके अलावा जेठुआ सब्जी को भी काफी नुकसान है। लतर वाली सब्जी का लतर खेत में ही सड़ जायेगा। इसके अलावा भिंडी, बैगन, मिर्च, टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।