Severe Storm in Nalanda Claims 22 Lives Includes Fatalities from Fallen Trees and Collapsed Structures नालंदा : आंधी-बारिश ने ली 21 लोगों की जान, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSevere Storm in Nalanda Claims 22 Lives Includes Fatalities from Fallen Trees and Collapsed Structures

नालंदा : आंधी-बारिश ने ली 21 लोगों की जान

नालंदा : आंधी-बारिश ने ली 21 लोगों की जान नालंदा : आंधी-बारिश ने ली 21 लोगों की जान नालंदा : आंधी-बारिश ने ली 21 लोगों की जान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 10 April 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
नालंदा : आंधी-बारिश ने ली 21 लोगों की जान

नालंदा : आंधी-बारिश ने ली 22 लोगों की जान बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। नालंदा जिले में गुरुवार की शाम आयी तेज आंधी-बारिश ने 21 लोगों की जान ले ली। मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में शिव मंदिर पर विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबकर चार बालकों व दो महिलाओं की मौत हो गयी। नालंदा खंडहर में शेड के ऊपर बड़ा पेड़ गिरने से गार्ड को जान गंवानी पड़ी। सिलाव के माधोपुर गांव में ताड़ के पेड़ से दबकर महिला तो गिरियक के दुर्गापुर में 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गयी। बिहार थाना क्षेत्र के चांदपुरा मोहल्ले में पेड़ से दबकर किशोर समेत दो, मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां में एक महिला तो नूरसराय के सुंदरबिगहा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बिगहा गांव में पुल धंसने से एक दुधमुंहा बालक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि, दो महिलाएं घायल हो गयीं। इधर, रहुई के देकपुरा में मुर्गीफॉर्म की दीवार गिरने से मां-बेटे तो बेन थाना क्षेत्र के गुल्ला बिगहा में दीवार से दबकर महिला की मौत हो गयी। रहुई के नवादापर गांव में छत से गिरे करकट की चपेट में आकर महिला की जान चली गयी। नूरसराय थाना क्षेत्र के गोसाई बिगहा में तेज आंधी के कारण संतुलन खोकर छत से गिर जाने के कारण 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।