Grand Kalash Yatra for Hanuman Pran Pratishtha and Maha Yagya in Goala गोला में पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Kalash Yatra for Hanuman Pran Pratishtha and Maha Yagya in Goala

गोला में पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

गोला प्रखंड के बरियातु पंचायत के नावाडीह गांव में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा और पांच दिवसीय महायज्ञ के लिए एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। यज्ञ का आयोजन सुख,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 10 April 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
गोला में पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के बरियातु पंचायत के नावाडीह गांव में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा व पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया, सभी महिलाएं पीला वस्त्र धारण किए हुई थीं। माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए महिलाएं भैरवी नदी पहुंची। यज्ञ के मुख्य यजमान रामदेव महतो, लखन सिंह, दिनेश सिंह, रवोद सिंह, लखविंदर मुंडा, लखीचरण सिंह, संतोष दांगी, देवकिशोर महतो आदि कलश को लेकर आगे आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भैरवी नदी से कलश में जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान जय श्री राम के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर में बनारस व रांची से आए आचार्य दिवाकर शास्त्री, आनंद मिश्रा, अरविंद मिश्रा, नवीन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। आचार्य ने कहा कि यज्ञ से नैतिकता के विकास के साथ पर्यावरण शुद्ध होता है। बजरंग बली मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष लड्डू गोपाल सिंह, सचिव जयराम महतो, कोषाध्यक्ष संतोष दांगी, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर सिंह, संरक्षक लखन सिंह, लखीचरण सिंह, वकील सिंह, आनंद राम मुंडा ने बताया कि संसार के जनमानस में सुख, शांति, परस्पर प्रेम कायम रहे। इसी कामना के साथ यज्ञ किया जा रहा है। 14 अप्रैल को यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के दौरान संगीतमय प्रवचन, भजन कीर्तन व हवन पूजन कराया जाएगा। मौके पर उपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, बुधन सिंह, तपेश्वर सिंह, सुनील राज चक्रवर्ती, यमुना भगत, चंद्र मुंडा, अशोक सिंह, अनुज सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।