Ram Navami Celebration Artists Honored in Giddhaur Ceremony सम्मान सामारोह में कलाकार हुए सम्मानित, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsRam Navami Celebration Artists Honored in Giddhaur Ceremony

सम्मान सामारोह में कलाकार हुए सम्मानित

सम्मान सामारोह में कलाकार हुए सम्मानित सम्मान सामारोह में कलाकार हुए सम्मानित सम्मान सामारोह में कलाकार हुए सम्मानित सम्मान सामारोह में कलाकार हुए सम्

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराThu, 10 April 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
सम्मान सामारोह में कलाकार हुए सम्मानित

गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न झांकी में शामिल कलाकारों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कलाकारों व झांकी के निर्देशक को अंग वस्त्र देकर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही साथ बेहतर कलाकारों को उत्साह बढ़ाया गया। सम्मान समारोह विवेकानंद क्लब हेट टोला, भास्कर स्वालंबन क्लब, सार्वजनिक नव युवक विकास संघ के द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के पश्चात कलाकारों व क्लब के सदस्यों ने वन भोज का भी भरपूर आनंद उठाया। मौके पर सार्वजनिक नव युवक विकास संघ के झांकी प्रस्तुति के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार जीतू, अध्यक्ष कार्तिक राणा, विवेकानंद क्लब हेट टोला के डायरेक्टर शिक्षक नरेश राम, अर्जुन दांगी, अध्यक्ष मुकुटधारी दांगी, भास्कर स्वालंबन क्लब के निर्देशक अनिल कुमार, मुकेश कुमार, अध्यक्ष प्रयाग मुकेश कुमार,मुखिया निर्मला देवी, उपेंद्र दांगी, राजूलाल वर्मा, सेवानिवृत शिक्षक श्यामसुंदर दांगी के अलावे अन्य सदस्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।