नगर पालिका के अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी
Deoria News - देवरिया नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने इन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। अनुपस्थित कर्मचारियों में...

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारियों को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने नोटिस जारी किया है। तीनों कर्मचारियों से तीन के अन्दर जवाब मांगा गया है। नगर पालिका परिषद देवरिया के कार्यालय का 11 अप्रैल को अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी पटलों पर कार्यों की जानकारी लेते हुए ईओ ने कार्यालय के रजिस्टरों को देखा। वहीं उपस्थिति रजिस्टर को भी चेक किया, जिसमें नगर पालिका के विभिन्न पटलों के तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों में डीमांड लिपिक जावेद खां, परिचारक शारदा जायसवाल व एक अन्य महिला कर्मचारी शामिल है। इन तीनों कर्मचारियों से मंगलवार को ईओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे, अनुपस्थित मिले तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
- संजय कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, देवरिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।