सीएम हेमंत सोरेन ने तपोवनधाम में श्रीराम जानकी मंदिर के नवनिर्माण की आधारशिला रखी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के तपोवन धाम में श्रीराम-जानकी मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की महिमा का वर्णन किया और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।...

रांची, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि निवारणपुर के तपोवन धाम, श्रीराम-जानकी मंदिर की महिमा अपरंपार है। दरबार की ख्याति दूर-दूर तक कायम है। तपोवन धाम की कृपा राज्यवासियों पर बरसती रहे। हम सभी धाम की महिमा को मिलजुलकर और आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को तपोवन धाम में श्रीराम-जानकी मंदिर नवनिर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन के मौके पर बोल रहे थे। मंदिर में श्रीराम-जानकी, श्री जगन्नाथ स्वामी की पूजा के बाद राज्य की उन्नति और निवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे भूमि पूजन और शिलान्यास को लेकर हुए अनुष्ठान में शामिल हुए। सीएम के अलावा पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय व अन्य 112 यजमानों ने मंत्रोच्चार के बीच नींव में पूजित ईंट से मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी।
मुख्य यजमान श्रीधाम अयोध्या के कनक भवन लाल साहब दरबार के महंत रामनरेश, केशव विहार सदन के सच्चिदानंद दास, हरियाणा के दिनोद श्री हनुमानगढ़ी के महंत रामाश्रय शरण, रामकमल दास धूनी वाले महाराज, हिमाचल प्रदेश ठाकुरद्वारा के रामनारायण दास मुख्य यजमान बने। पूजा-अनुष्ठान आचार्य विजय, कुंज बिहारी, अजय मिश्रा, रामकृष्ण तिवारी, संदीप पाठक व अन्य ने संपन्न कराया। तपोवन धाम के महंत व ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश शरण ने सभी का चुनरी व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। भव्य मंदिर का निर्माण श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।
छट्ठी महोत्सव पर भंडारा का हुआ आयोजन
मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान श्रीराम के प्राकट्योत्सव पर छट्ठी महोत्सव व भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व शहर के विभिन्न मंदिर के पुजारी, साधु, महात्मा व महंत के लिए प्रसाद का पहला पंगत लगाया गया। इसके बाद देर शाम तक राम भक्तों के बीच महाप्रसाद बांटा गया। श्रीभगवान की आरती के बाद छट्ठी महोत्सव का समापन हुआ।
अनुष्ठान व कार्यक्रम के आयोजन में ट्रस्ट के संरक्षक रमेश धरनीधरका, ज्योति बजाज, हनुमान राजगढ़िया, अयोध्या दास, नवनिर्माण कोष के सचिव प्रणय कुमार, मुदित धरनीधरका, अमित बजाज, गिरीश अग्रवाल, दिनेश टेकरीवाल, अनीश सरावगी, विशाल सरायका, मिथिलेश कुमार, प्रीति वर्मा, अजीत कुमार, प्रसून रायपत, ज्ञान प्रकाश, किरण तिवारी, पुजारी रामविलास, गोपाल, सुनील एवं अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।