Constitution Save Rally in Jharkhand Hundreds Join to Protect Democracy संविधान बचाओ रैली में शामिल हुए कांग्रेसी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsConstitution Save Rally in Jharkhand Hundreds Join to Protect Democracy

संविधान बचाओ रैली में शामिल हुए कांग्रेसी

झारखंड के रांची में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पिपरवार-कोयलांचल क्षेत्र के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव के नेतृत्व में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 6 May 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली में शामिल हुए कांग्रेसी

पिपरवार, संवाददाता। झारखंड प्रदेश के रांची में मंगलवार को आयोजित संविधान बचाओ रैली में पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पिपरवार के पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव के नेतृत्व में पिपरवार क्षेत्र से संविधान बचाओ रैली में सैकड़ों महिला- पुरुष शामिल हुए। इस रैली में सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संविधान बचाने का संकल्प लिया गया। सभी लोग अपने-अपने हाथों में तख्ती लिए नारेबाजी कर रहे थे। इस संविधान रैली में राजेंद्र साव,अनिल सोनी,राजेश सिंह,विनोद कुमार,मुकेश गुप्ता,विनोद पासवान,उर्मिला देवी,मोहन करमाली,संगीता देवी,अनीता देवी,सरिया देवी,कोमल देवी,प्रियंका देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।