इटकी में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई
इटकी के स्वामी विवेकानंद स्कूल में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों को उनकी जीवनी के बारे में जानकारी दी गई और एक पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 14 April 2025 07:54 PM

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को उनकी जीवनी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान संस्थान द्वारा पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करनेवाले बच्चों को संस्थान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आनंद गोप, वाणी कुमारी, अभय गोप, निधि कुमारी, ऐलिश कुजूर और आयुष कुमार सहित दर्जनों अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।