डॉ किरण द्विवेदी को स्कूल प्रबंधन ने दी विदाई
रांची में विवेकानंद विद्या मंदिर में पर्यवेक्षक डॉ किरण द्विवेदी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रियाश्री पांडा ने श्रीजगन्नाथ वंदना से की। हेड मिस्ट्रेस एकता मिश्रा ने डॉ किरण के...

रांची। विवेकानंद विद्या मंदिर में पर्यवेक्षक डॉ किरण द्विवेदी का विदाई समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। रियाश्री पांडा ने श्रीजगन्नाथ वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हेड मिस्ट्रेस एकता मिश्रा ने डॉ किरण के सुखद एवं स्वस्थ्य भविष्य की कामना की। उप प्राचार्य अमिताभ लाहा ने कहा कि उन्होंने कम संसाधनों में भी कठिनाइयों का सामना करते हुए विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित किया। डॉ किरण ने शिक्षणकाल के अनुभवों को बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद किया। मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एनएन तिवारी, अभय मिश्रा, उप प्राचार्य एसपी सिंह, प्राचार्या अनुपमा मिश्रा मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।