First Woman Mukhiya of Khilari Renu Devi Passes Away पूर्व खलारी प्रखंड प्रमुख रेणु देवी का निधन, शोक की लहर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFirst Woman Mukhiya of Khilari Renu Devi Passes Away

पूर्व खलारी प्रखंड प्रमुख रेणु देवी का निधन, शोक की लहर

खलारी प्रखंड की पहली महिला प्रमुख रेणु देवी का रविवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था। उनके पति के पैतृक गांव चामा में उनका अंतिम संस्कार किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 May 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व खलारी प्रखंड प्रमुख रेणु देवी का निधन, शोक की लहर

खलारी, प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड की पहली महिला प्रमुख रेणु देवी का रविवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका इलाज रांची गांधी नगर सहित कई अन्य निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया था और वर्तमान में मोहन नगर आवास में रहते हुए उनका निधन जो गया। रविवार की सुबह करीब 9 बजे उनके शरीर में किसी तरह का हलचल नहीं पाते हुए उनको डकरा केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही रेणु देवी के पति लालचंद लोहार के पैतृक गांव चामा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रेणु देवी के निधन पर मोहन नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने रेणु देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।