Fruit Distribution Camp at Mahadev Manda Festival by JMM Student Front झारखंड छात्र मोर्चा ने लगाया सेवा शिविर , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFruit Distribution Camp at Mahadev Manda Festival by JMM Student Front

झारखंड छात्र मोर्चा ने लगाया सेवा शिविर 

खूंटी में झामुमो छात्र मोर्चा द्वारा महादेव मंडा पूजा के दौरान भक्तों के बीच फलों का वितरण किया गया। झामुमो सदस्य कमलेश महतो ने बताया कि यह पर्व भगवान शिव की आराधना का कठिन पूजा है, जिसमें सभी सरना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 29 April 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड छात्र मोर्चा ने लगाया सेवा शिविर 

खूंटी।  झामुमो छात्र मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को महादेव मंडा परिसर में चल रहे मंडा पूजा में भगतियों के बीच सेवा शिविर के माध्यम से फलों का वितरण किया गया।  मौके पर झामुमो सदस्य कमलेश महतो ने कहा कि यह पर्व भगवान शिव की सच्ची साक्षात्कार के साथ आराधना का कठिन पूजा है। जिसमें सभी सरना जनजातीय एवं सदान वर्ग पूरे शक्ति भाव एवं निष्ठा पूर्वक शिव की अनुष्ठान करते हैं। मौके पर झामुमो सदस्य शंकर सिंह मुंडा, कमलेश महतो, असगरी खातून, दोवारी मुंडू, अभिराज कुमार, अमर राम, बसंत महतो,अभिमन्यु कुमार,सुनील महतो, सनिका तोपनो उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।