Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government Sets Rice Purchase Target of 25 000 Quintals in Ormanjhi
ओरमांझी में लक्ष्य से 10 हजार क्विंटल धान की खरीदारी कम
ओरमांझी में अबतक लक्ष्य से दस हजार कुंटल धान की खरीदारी कम,30 अप्रैल तक होगा लैंपस में धान की खरीदारी
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 15 April 2025 10:51 PM

ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने ओरमांझी से 25 हजार क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य रखा था। ओरमांझी लैंपस से 15 हजार क्विंटल और इचादाग के पिस्का लैंपस से 10 हजार क्विंटल धान की खरीदारी करनी थी। लेकिन ओरमांझी और इचादाग के पिस्का लैंपस में अबतक 15 हजार क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। जबकि दोनों लैंपस में धान रखने के लिए पर्याप्त जगह है। पिस्का लैंपस में दूरी के कारण किसान अपना धान नहीं ले जाना चाहते हैं, इसलिए वहां अभी तक लगभग 3.5 हजार क्विंटल धान खरीदारी हुई है। जबकि ओरमांझी में 11.5 हजार क्विंटल धान की खरीदारी की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।