Jharkhand Sanitation Workers Demand Leave and Rights in Rally सफाईकर्मियों की न्याय रैली आज, श्रमायुक्त कार्यालय के सामने होगा प्रदर्शन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Sanitation Workers Demand Leave and Rights in Rally

सफाईकर्मियों की न्याय रैली आज, श्रमायुक्त कार्यालय के सामने होगा प्रदर्शन

झारखंड नगर निगम मजदूर संघ और सीटू की ओर से बुधवार को न्याय रैली निकाली जाएगी। रांची नगर निगम के सफाईकर्मी आठ दिन का राष्ट्रीय अवकाश और महिलाओं के लिए 24 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मांगेंगे। संघ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 15 April 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
सफाईकर्मियों की न्याय रैली आज, श्रमायुक्त कार्यालय के सामने होगा प्रदर्शन

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड नगर निगम मजदूर संघ और सीटू की ओर से बुधवार को दिन के दो बजे से डोरंडा के एजी मोड से न्याय रैली निकाली जाएगी। इसमें रांची नगर निगम व कंपनी के सफाईकर्मी शामिल होंगे। रैली विभिन्न मार्ग से होकर डोरंडा के श्रम भवन तक जाएगी। जहां पर सफाईकर्मी के लिए आठ दिन का राष्ट्रीय समेत आकस्मिक अवकाश और महिलाकर्मियों के लिए 24 सप्ताह के मातृत्व अवकाश की मांग श्रमायुक्त से की जाएगी। संघ के अध्यक्ष भवन सिंह ने बताया कि पूर्व में सफाईकर्मियों की जायज मांग पर संबंधित विभाग की ओर से मजदूर सेवा शर्त नियमावली बनाई गई थी, इसे अधिसूचित भी किया गया था। इसके बावजूद श्रम विभाग की उदासीनता व अधिकारियों की लापरवाही से सफाईकर्मियों को उनके अधिकार से अभी तक वंचित रखा गया है। इस कारण अभी भी निगम की ओर से राष्ट्रीय अवकाश पर भी सफाईकर्मियों से काम लिया जाता है। कहा, प्रसव की अवस्था में महिलाकर्मी काम पर आती हैं। सफाईकर्मियों को समय पर पारिश्रमिक का भुगतान भी नहीं होता है। जिस कारण उनके सामने जीविका की समस्या भी उठ खड़ी होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।