बाबा साहेब के तीन मंत्र शिक्षा, संगठन और संघर्ष को अपनाने की जरूरत : बिरूवा
रांची में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि दीपक बिरुआ ने बाबा साहेब के कार्यों को याद करते हुए शिक्षा,...

रांची, वरीय संवाददाता। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ झारखंड की ओर से आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन शौर्य भवन में किया गया। मुख्य अतिथि दीपक बिरुआ ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के कार्यों को याद करना है, साथ ही उकने तीन मूलमंत्र शिक्षा, संगठन और संघर्ष को अपनाने की जरूरत है।
अन्य अतिथि के रूप में मंत्री रामदास सोरेन, विधायक उमाकांत रजक, उज्ज्वल कुमार व सुरेश कुमार बैठा शामिल हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से आंबेडकर के विचारों व संघर्षो को केंद्र में रखते हुए आरक्षण की अक्षुण्णता, पदोन्न्ति में आरक्षण, कार्यस्थल पर समानता व वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा पर विचार-विमर्श किया। साथ ही कर्मचारियों के हितों की दिशा में ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव संजीव कुमार ने किया। मौके पर पंकज बोदरा, विवेक बास्के, सत्यबीर रजक, संतोष कुमार राम, दीपक रजक, देवचंद मुंडा, रमेश मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।