झामुमो बमने पंचायत कमेटी गठित, उमा देवी बनीं अध्यक्ष
खलारी प्रखंड के बमने पंचायत के डून्डू ग्राम में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में बमने पंचायत कमेटी का गठन किया गया, जिसमें उमा देवी को अध्यक्ष, बब्लू महतो को सचिव और अनिता देवी को कोषाध्यक्ष...

खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड अंतर्गत बमने पंचायत के डून्डू ग्राम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) खलारी प्रखंड संयोजक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक प्रमुख अनिल पासवान ने की, जबकि संचालन बमने पंचायत के मुखिया एवं संयोजक शिवनाथ मुंडा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से बमने पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इसमें उमा देवी को पंचायत अध्यक्ष, बब्लू महतो को सचिव, तथा अनिता देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सुमन्ती देवी उपाध्यक्ष, सन्तोष लोहरा संगठन सचिव, सुरेन्द्र महतो सह सचिव नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोनी देवी, सारिका देवी, सुकून देवी, सोनी कुमारी, अरविंद लोहरा, तारा देवी, फागु महतो, राजेन्द्र महतो, बिन्नी महतो, आसीष पाहन, प्रेम महतो, खुशी महतो और रवी महतो को शामिल किया गया। इस मौके पर संयोजक प्रमुख अनिल पासवान, चितरंजन सिंह, मुखिया शिवनाथ मुंडा, राजकुमार गंझू, अजित चौहान सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।