Mediation Resolves Long-standing Dispute Between Husband and Wife in Ranchi मध्यस्था से कई वर्षों बाद बच्चे को मिला माता-पिता का एक साथ प्यार, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMediation Resolves Long-standing Dispute Between Husband and Wife in Ranchi

मध्यस्था से कई वर्षों बाद बच्चे को मिला माता-पिता का एक साथ प्यार

रांची में कई वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी के विवाद को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया गया। इस विवाद का समाधान होने से उनके 10 वर्षीय बेटे को पिता का प्यार मिलेगा। दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर पुनः एक साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 15 May 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
मध्यस्था से कई वर्षों बाद बच्चे को मिला माता-पिता का एक साथ प्यार

रांची। कई वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी के विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र में सुलझाया गया। विवाद का समाधान होने पर पिछले कई वर्षों से अलग रहे बच्चे को अब पिता का प्यार भी मिलेगा। यह विवाद मुकदमा पूर्व सुलझाने में मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव के साथ अधिवक्ता विजय कुमार पांडे और जया जायसवाल का संयुक्त प्रयास रहा। पत्नी आरती केरकेट्टा ने अपने पति लाखो केरकेट्टा के खिलाफ डालसा में वाद दायर किया था। जिसमें कहा गया था कि दोनों पिछले कई वर्षों से अलग रह रहे हैं। दोनों से 10 साल का एक बेटा भी है। दोनों अपने पूर्व के मन-मुटाव को भूलकर हंसी-खुशी पुन: एक साथ जीवन यापन करने को राजी हुए।

डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने दोनों को साथ रहने की शुभकामनाएं दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।