Police Take Notorious Criminal Sunny Singh on Remand in BJP Leader Anil Mahto Murder Case भाजपा नेता हत्याकांड में अपराधी सन्नी को रिमांड पर लेगी पुलिस, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPolice Take Notorious Criminal Sunny Singh on Remand in BJP Leader Anil Mahto Murder Case

भाजपा नेता हत्याकांड में अपराधी सन्नी को रिमांड पर लेगी पुलिस

रांची में भाजपा नेता अनिल महतो के हत्या मामले में कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह को पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस को संदेह है कि सन्नी कोलकाता में टाइगर की हत्या के समय मौजूद था। सन्नी का संबंध हत्या की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 14 April 2025 05:50 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेता हत्याकांड में अपराधी सन्नी को रिमांड पर लेगी पुलिस

रांची, वरीय संवाददाता। भाजपा नेता अनिल महतो हत्याकांड में अब जेल में बंद कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह को पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस को शक है कि टाइगर की हत्या के लिए कोलकाता में सुपारी देते वक्त सन्नी भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि सन्नी किशोरगंज का रहने वाला है और भाजपा नेता की हत्या की साजिश में संलिप्त देवब्रत और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज भी किशोरगंज में ही रहते हैं। इनके साथ सन्नी के अच्छे संबंध हैं। इन्हीं सब तथ्यों के आधार पर पूछताछ की तैयारी है। डीआईजी चंदन सिन्हा ने बताया कि सन्नी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट आवेदन दिया जाएगा। बता दें कि अपराधी सन्नी सिंह को झारखंड एटीएस ने भी एक मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।