Ranchi Municipal Corporation Launches Public Dialogue Program for Citizens Issues जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम में लगेगा जनता दरबार, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Municipal Corporation Launches Public Dialogue Program for Citizens Issues

जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम में लगेगा जनता दरबार

रांची नगर निगम सभी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 3 मई से जनता दरबार कार्यक्रम शुरू कर रहा है। नागरिक सीधे अधिकारियों से अपनी शिकायतें और सुझाव साझा कर सकेंगे। यह कार्यक्रम हर दिन सुबह...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 May 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम में लगेगा जनता दरबार

रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम के द्वारा विशेष जनसंवाद कार्यक्रम जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल 3 मई (शनिवार) से शुरू होगी। नगर आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान शुरू हो रहा है, जिसके तहत संबंधित वार्ड के निवासी नगर निगम कार्यालय में आकर अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे अधिकारियों को दे सकेंगे। जनता दरबार हर दिन निगम के रिव्यू हॉल में सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संबंधित सहायक नगर आयुक्त नागरिकों से संवाद करेंगे और फील्ड से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लें और अपनी समस्याओं को साझा कर समाधान प्राप्त करें। अलग-अलग दिन जनता दरबार में सहायक प्रशासक रहेंगे उपस्थित सोमवर: गोपेश कुंभकार मंगलवार: दिलीप कुमार बुधवार: निहारिका तिर्की गुरुवार: चंद्रदीप कुमार शुक्रवार: निकेश कुमार शनिवार: सूरज प्रसाद सिंह चौधरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।