मांडर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर एसबीआई मिशन शाखा के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की शाम को हुई जब विकास तिवारी सड़क पार कर रहा था और अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे...

मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर एसबीआई, मिशन शाखा के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की शाम लगभग पांच बजे की है। बताया जाता है कि डाल्टेनगंज, रेड़मा चौक निवासी 30 वर्षीय विकास तिवारी सड़क पार कर रहा था उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। विकास अपना पिकअप वाहन सड़क के किनारे खड़ा करने के बाद सड़क के दूसरी ओर स्थित एटीएम में जा रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।