ठाकुरगांव की छात्रा इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
ठाकुरगांव के साइंस विजन पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा सोनाली कुमारी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नए आइडिया के लिए चुना गया। उसे 10,000 रुपये का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार भारत सरकार के...

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा की वर्ग 10वीं की छात्रा सोनाली कुमारी का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नए आइडिया के लिए हुआ। इस दौरान उसे 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि इंस्पायर मानक अवार्ड भारत सरकार का कार्यक्रम है। जिसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन (एनआईएफ) द्वारा क्रियान्वित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य छह से 10वीं कक्षा के छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें अपने मूल विचारों और नवाचारों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय के प्राचार्या बीना राम ने बताया कि सोनाली कुमारी का चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। यह इस अवार्ड का प्रथम चरण है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए सोनाली कुमारी को अपने आइडिया के मॉडल के साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।