बेड़ो का तीन दिनी विशु शिकार पर्व संपन्न
बेड़ो में तीन दिनी शिकार समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें 8, 10, 12 और 21 पड़हा गांव के ग्रामीणों और शिकारियों ने भाग लिया। शिकार की रस्म के दौरान जनजातीय सांस्कृतिक परंपराओं का पालन किया गया। गांव...

बेड़ो, प्रतिनिधि। 12 पड़हा के तत्वावधान में तीन दिनी शिकार शुक्रवार को संपन्न हो गया। 8,10,12 औक 21 पड़हा गांव के ग्रामीणों और शिकारियों का दल अपने झंडा और पारंपरिक नगाड़ों और हथियार के साथ भाग लिया। शिकारियों का दल गुरुवार की रात घघारी, सरसा, गड़डिपा और लतरातू होते हुए डोलाटांड़ पहुंचा। साथ जनजातीय सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा और सभा की रस्म पूरी की। इसके बाद शिकार की रस्म निभाकर सभी अपने गांव लौट आए। सभा में ग्रामीणों ने कहा कि पड़हा व्यवस्था हम लोगों का सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर है। इसे संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। इसके बाद सभी पड़हा भाइयों को गांव वापसी का आदेश दिया गया। वहीं मासू और मुड़ामू गांव पहुंचने पर गांव की महिलाओं ने शिकारियों का आदरपूर्वक पांव धोकर और माला पहनाकर सम्मान के साथ गांव में प्रवेश कराया। मौके पर पड़हा राजा विशाल उरांव, पड़हा सचिव चरवा उरांव, पड़हा दीवान बिरुवा खेस, पड़हा दीवान डहरू उरांव, कोटवार मंगरू मुंडा, कोटवार महेंद्र लोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष एतवा उरांव, घीनू उरांव, बंदे उरांव, पीटर तिर्की, सोमरा पाहन, मंगू पुजार, 10 पड़हा राजा रोहित उरांव, आठ पड़हा राजा चरवा उरांव, पड़हा अध्यक्ष बंधना उरांव, जतरू उरांव और संजय उरांव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।