Unknown Youth Killed in Road Accident near Brambe on Ranchi-Medininagar Main Road मांडर में सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsUnknown Youth Killed in Road Accident near Brambe on Ranchi-Medininagar Main Road

मांडर में सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ब्राम्बे के पास एक अज्ञात युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक पैदल जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 3 May 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
मांडर में सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ब्राम्बे के पास सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। बताया जाता है कि युवक पैदल ब्राम्बे की ओर जा रहा था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने पर मांडर पुलिस उसे रेफरल अस्पताल ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार युवक काले रंग की पैंट और पीले रंग का टीशर्ट पहने था उसके पास से कोई ऐसी आईडी नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।