Young Man Murdered in Kuria Village Attack by Unknown Assailants अड़की में ससुराल आए युवक की घर से निकालकर हत्या, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsYoung Man Murdered in Kuria Village Attack by Unknown Assailants

अड़की में ससुराल आए युवक की घर से निकालकर हत्या

कुरिया गांव में अज्ञात अपराधियों ने 26 वर्षीय नोनदो लुगुन की चाकू से हत्या कर दी। घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे हुई, जब अपराधियों ने उसे घर से बाहर खींचकर छह बार चाकू मारे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 10 April 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
अड़की में ससुराल आए युवक की घर से निकालकर हत्या

अड़की, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरिया गांव में अज्ञात अपराधियों ने ससुराल आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात लगभग आठ बजे की है। बताया जाता है कि चार से पांच की संख्या में अपराधी उसकी ससुराल पहुंचे और घर से खींचकर बाहर निकाला और पेट तथा पीठ में ताबड़तोड़ छह चाकू मारकर फरार हो गए। चाकू लगने से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय नोनदो लुगुन पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी थाना क्षेत्र के डरयुद गांव का निवासी था। इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि नोनदो लुगुन बुधवार की देर शाम कुरिया गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। जानकारी मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है।

कोट-एसडीपीओ वरुण रजक

हत्या के कारणों और हत्या में शामिल लोगों का पुलिस पता लगा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। संभवतः पुरानी रंजिश से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।